बाली ने की कांग्रेस में घर वापसी, विधायक अरोड़ा ने किया स्वागत


-महिंदर के.पी. और पवन आदिया ने बाली की घर वापसी में निभाई अहम भूमिका-
होशियारपुर (The Stellar News)। कांग्रेस को आज उस समय बल मिला जब पूर्व पार्षद कर्मवीर बाली घर वापसी करते हुए पुन: कांग्रेस में शामिल हो गए। उनकी घर वापसी में पूर्व सांसद महिंदर सिंह के.पी. और जिला कांग्रेस कमेटी पनव आदिया ने विशेष भूमिका निभाई है। कांग्रेस में वापसी करने पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका स्वागत करते हुए बनता मान सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कर्मवीर बाली ने कहा कि वह कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे और कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा (मौजूदा विधायक) की जीत के लिए दिन रात एक करके काम करेंगे। कर्मवीर बाली ने कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही के तौर पर काम करेंगे, क्योंकि वह कांग्रेस से नाराज जरुर थे, परन्तु दिल से कांग्रेस के साथ थे। इसलिए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजयी को यकीनी बनाने में वह अपनी तरफ से पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। इस मौके पर विधायक अरोड़ा ने कहा कि कर्मवार बाली बहुत ही मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ता व नेता हैं तथा कांग्रेस के प्रति इनका प्रेम ही है कि बाली ने सदैव पार्टी की भलाई के लिए कार्य किया है। इस मौके पर हरपाल सिंह पुरी, जतिंदर सिंह पुरी, हरदीप सिंह पुरी, मास्टर नरिंदर कुमार, सतवंत सिंह, कृपाल सिंह, अमृत सैनी, सुदेश कुमारी, बलबीर सिंह, सतविंदर कौर, नीना कुमारी, परवीन बाली, कुंदन सिंह, रानी बाली, करन कुमार, नीरज शर्मा, कुलदीप सिंह, सुरिंदर सटियाला व अशोक कुमार इत्यादि मौजूद थे।
फोटो:- कर्मवार बाली का पार्टी में घर वापसी करने पर स्वागत व उन्हें सम्मानित करते विधायक अरोड़ा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here