हरमन प्यारे नेता अरोड़ा ही बनेंगे होशियारपुर से विधायक: हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा (मौजूदा विधायक) के हक में प्रचार करने को लेकर प्रत्येक कांग्रेसी वर्कर और उनके समर्थकों में खासा जोश पाया जा रहा है। जनता के हरमन प्यारे नेता सुन्दर शाम अरोड़ा इस बार भी होशियारपुर से विधायक बनेंगे और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में यहां की जनता अपना बहुमूल्य योगदान डालेगी। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने पार्षद रजनी डडवाल, तीर्थ राम, ध्यान चंद ध्याना और पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल के साथ घर-घर जाकर प्रचार करते हुए कही। हरीश आनंद ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लोगों ने चुनाव से पहले ही फैसला सुना दिया है कि प्रदेश की भलाई के लिए इस बार कांग्रेस को ही सत्ता सौंपी जाएगी। जिसके चलते कांग्रेस द्वारा सरकार बनने पर लागू की जाने वाली नीतियों पर पहले ही काम शुरु कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने पर लागू की जाने वाली नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि प्रदेश की भलाई के लिए प्रदेश के हर नागरिक को अपने वोट का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। इस मौके पर कशमीर सिंह, अमनदीप सेठी, अशोक सेठी, लक्की, शिवम, प्रमोद शर्मा, रणजीत कौर, नेहा, सुनीता कौशल, बिन्नी, यज्ञदत्त शर्मा, सतपाल शर्मा, नरेश सेठी, बलविंदर संधू तथा अतुल डडवाल ने भी अरोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here