Wednesday, October 21, 2026
Home Latest मंगलमय शुभकामनाओं सहित डा. रमई घई ने यात्रा को किया रवाना

मंगलमय शुभकामनाओं सहित डा. रमई घई ने यात्रा को किया रवाना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री बांके बिहारी सेवा मंडल होशियारपुर की ओर से वृदावन बृज यात्रा के लिए कृष्ण भक्तों को लेकर बस सैशन चौंक से रवाना हुई। बृज यात्रा के लिए प्रधान दीपक शारदा की अगुवाई में रवाना हुए कृष्ण भक्तों के जत्थे को यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश सचिव डा. रमन घई व भाजपा नेत्री मिनाक्षी शारदा ने नारियल फोड़ के रवाना किया। इस अवसर पर डा. रमन घई ने कृष्ण भक्त जत्थे को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

Advertisements

डा. घई ने कहा कि होशियारपुर निवासियों की धार्मिक भावनाएं ही उन्हें संत नगरी के सच्चे श्रद्धालुओं के तौर पर स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में आयोजित होते धार्मिक कार्यक्रम एक अनुपम उदाहरण है। दीपक शारदा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बृज यात्रा के लिए रवाना हुआ जत्था अपनी यात्रा पूरी कर 3 जनवरी 2019 को होशियारपुर पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कृष्ण भक्तों के लिए बांके बिहारी सेवा मंडल श्रीमद् भागवत के लिए अलावा अन्य तरह की धार्मिक आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर मनोज शर्मा, रोहित राधे-राधे, मयंक शर्मा, भरत डटेजा, संजीव शर्मा, रीतिश अग्रवाल, बंटी नंबरदार, नीरज शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here