
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गिरीश ओहरी। माडल टाउन प्रभारी भरत मसीह की अगुवाई में असामाजिक तत्वों पर नकेल डालने के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत ए.एस.आई. रशपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित टांडा चौक पर नाकाबंदी दौरान शंटी सिंह उर्फ शंटी पुत्र गुरमीत निवासी मोहल्ला नीलकंठ को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस पार्टी को गुप्ता सूचना मिली थी कि शंटी नशा करने का आदि है और उसने पहले भी कई बार मोटरसाइकिल, स्कूटर व एक्टिवा आदि चोरी किए हैं और उनको बेच कर ही अपना नशा पूरा करता है। गत 5 दिन पहले भी उसने पीबी-08-सीजे-0745 मोटरसाइकिल चोरी किया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शंटी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। उक्त आरोपी से चैकिंग दौरान 100 गोलियां प्रतिबंधित दवाई की भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।












