Wednesday, October 28, 2026
Home Crime दसूहा में रेहड़ी पर सामान ले रही थी मां, अज्ञात औरत ने...

दसूहा में रेहड़ी पर सामान ले रही थी मां, अज्ञात औरत ने ढाई माह का बच्चा किया अगवा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दसूहा में हाल ही में घर से एक 9 साल के बच्चे को अगवा किए जाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आज दसूहा में बच्चा अगवा किए जाने का एक और मामला सामने आया है। मनदीप कौर पत्नी रमन कुमार निवासी गोंदपुर ने बताया कि वह अपने ढाई माह के बच्चे को लेकर गुरु नानक मिशन अस्पताल दसूहा में दवाई लेने आई थी। इस दौरान वह मियाणी पुल के नीचे रेहड़ी पर कपड़े लेने के लिए रुकी।

Advertisements

जब उसका ध्यान कपड़े लेने में था तो उसी दौरान वहां पर मौजूद एक अज्ञात महिला ने उसके ढाई माह के बेटे दलजीत सिंह को अगवा कर लिया और फरार हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। डीएसपी रणजीत सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज एवं अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर तेजी से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बच्चा उठाने वाली महिला संबंधी जानकारी जुटा ली और बच्चा बरामद कर लिया गया है तथा महिला को हिरासत में ले लिया गया है व जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here