Friday, October 9, 2026
Home Crime जम्मू में ड्यूटी पर तैनात 24 वर्षीय जवान ने खुद को मारी...

जम्मू में ड्यूटी पर तैनात 24 वर्षीय जवान ने खुद को मारी गोली

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू स्थित एक सेना शिविर में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के अनुसार 24 वर्षीय अग्निवीर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। नागरोटा गैरीसन में गार्ड ड्यूटी पर तैनात था।

Advertisements

बुधवार आधी रात के आसपास उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here