Sunday, October 18, 2026
Home National अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 3 भाइयों समेत 4 की मौत

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 3 भाइयों समेत 4 की मौत

मथुरा (द स्टैलर न्यूज़)। मथुरा जिले के मोगर्रा इलाके में एक अनियंत्रित कार के नहर में गिर गई। इस हादसे में तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महमूदपुर से डीग जा रही एक कार मोगर्रा थाना क्षेत्र के नहला देविया पुल के नजदीक एक तीव्र मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ढांचे से टकरा गई और नहर में गिर गई।

Advertisements

उन्होंनें बताया कि दो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार को नहर से बाहर निकालने में कामयाब रहे, लेकिन उसमें सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here