Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur जसकरन सिंह लेहल (कैनेडा) ने सोसाइटी को हर संभव सहायता का दिया...

जसकरन सिंह लेहल (कैनेडा) ने सोसाइटी को हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नेल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से गत दिवस कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित व्यक्ति को आंख लगाने के पश्चात समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्यतिथि जसकरन सिंह लेहल (N.R.I)भी उपस्थित थे। समारोह के दौरान प्रधान जे. बी. बहल ने नेत्रदान संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति द्वारा दान की गई आंखें से दो व्यक्तियों कि अंधेरी जिन्दगी को रोशनी मिलती हैं। क्योंकि आंखों की कलेक्शन कम होने के कारण अभी तक देश में कॉर्निया ब्लाइंडनेस से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी अधिक है। आओ हम यह प्रण करें कि मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिए प्रण पत्र भरें और अन्य लोगों जिनमें रिश्तेदार, दोस्त इत्यादि को भी जागरूक करें ताकि देश से कॉर्निया ब्लाइंडनेस को खत्म किया जा सके और सोसाइटी ने जो बीड़ा उठाया है उसको पूरा करने का प्रयास किया जा सके।

Advertisements

इस अवसर पर जसकरण सिंह लेहल (N.R.I) ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और उन्होंने सोसाइटी के कार्यों से प्रभावित होकर सोसाइटी को 25000/- की दान राशि का चेक भी भेंट किया। और उन्होंने सोसाइटी को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही कैनेडा वापिस जा रहे हैं और नेत्रदान संबंधी लोगों को वहां पर भी जागरूक करेंगे और सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी उजागर करेंगे। ओर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह सोसाइटी को आगे भी पूर्ण सहयोग करते रहेंगे व सोसाइटी द्वारा जितने भी कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित व्यक्तियों के ऑपरेशन करवाए जाएंगे उसका सारा खर्च वह खुद अपने N.R.I मित्रों के साथ मिलकर उठाएंगे। इस अवसर पर  ,डा. तरसेम सिंह (चेयरमैन बॉडी डोनेशन), मदन लाल महाजन, अश्वनी कुमार दत्ता,दरवजीत सिंह, लखविंदर कुमार, ओंकार सिंह चहिलपुरी, हरिकिशन गैंगर, जगदीश राय, सुरिंदर सिंह ,हैपी व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here