गांव घगवाल में केंद्रीय मंत्री सांपला ने किसानों को केंद्र सरकार की स्कीमों की दी जानकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। दसूहा विधानसभा हल्का के गांव घगवाल में किसान मोर्चा की ओर से एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समागम में गांव निवासियों व गांव के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान केंद्रीय मंत्री विजय सांपला थे जबकि विशेष तौर पर किसान मोर्चा पंजाब प्रधान विक्रमजीत सिंह चीमा, पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर, पूर्व विधायिका बीबी सुखजीत कौर साही थी।

Advertisements

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा किये गये कामों व लोगों के लिए चलाई अलग-अलग योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का आम बजट लोगों के लिए बहुत लाभकारी है और सभी वर्गो का बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया केंद्र सरकार ने बजट में पी.एम. श्रम योगी मान योजना के अंतर्गत 60 साल की उम्र के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को 3,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। इस योजना से लगभग 10 करोड़ श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री सांपला ने कहा इसके अलावा बजट में छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधा 6,000 रुपये प्रति वर्ष का समर्थन दिए जाने का ऐलान किया गया। अब छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये की मदद की जाएगी। ये मदद सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचेगी। ये किस्त साल में तीन हिस्सों में आएगी। जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक की जमीन है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा बजट में 12 करोड़ किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने हमेशा लोगों को गुमराह कर सत्ता प्राप्त की है जबकि भाजपा ने हमेशा लोगों के लिए विकास कामों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने लोगों को कहा अगर किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो वो उन्हें बताएं उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द हल करवाएंगे। इस दौरान किसान मोर्चा पंजाब प्रधान विक्रमजीत सिंह चीमा ने भी अपने विचार रखें और पंजाब की कांग्रेस सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान पूर्व मंत्री अरूणेश शॉकर, बीबी सुखजीत कौर साही ने भी अपने विचार रखेें।

इस अवसर पर चरणजीत सिंह रंधावा वाईस प्रधान किसान मोर्चा पंजाब, प्रधान किसान मोर्चा मुकेरियां दलजीत सिंह जीतू, करनैल, शाम सिंह, कैप्टन मुख्तयार सिंह, शाम रानी, कैप्टन दलजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, सुशील के अलावा भारी संख्या में गांव निवासी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here