Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur अब विश्व में छाएंगे होशियारपुर के हाकी खिलाड़ी, राणा हाकी अकादमी को...

अब विश्व में छाएंगे होशियारपुर के हाकी खिलाड़ी, राणा हाकी अकादमी को राउंड ग्लास हाकी अकादमी ने लिया गोद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राणा हाकी अकादमी के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में अकादमी के 8 बच्चे पंजाब व हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग अकादमी के लिए चयनित किए गए थे, वहीं अब बच्चों के पास विश्व में छा जाने का सुअवसर होंगे। क्योंकि, राणा हाकी अकादमी को विश्व स्तर पर खेलों को प्रमोट करने वाली संस्था राउंड ग्लास हाकी अकादमी ने गोद लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राणा हाकी अकादमी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा व सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि राउंड ग्लास अकादमी द्वारा उनकी अकादमी को गोद लिए जाने से बच्चों को और भी बेहतर मंच मिलेगा, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनकर ऊभरेंगे। उन्होंने कहा कि हाकी ओलंपियन राजिंदर सिहं सीनियर के निर्देशों पर अकादमी की तरफ से यह कदम उठाया गया है तथा इसके लिए राणा हाकी अकादमी की सारी टीम उनकी आभारी है।

Advertisements

इस दौरान राउंड ग्लास हाकी अकादमी की तरफ से खेल मैदान में पहुंचे लीड आप्रेशन अश्फाख उल्ला खान, सीनियर कोच नीरज पंथ तथा एसोसिएट आप्रेशन लक्ष्य रायकवार ने राणा व खिलाड़ियों को बताया कि अकादमी की तरफ से विश्व भर में अलग-अलग खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए काम किया जा रहा है तथा आज कई खिलाड़ी विश्व स्तर पर राम कमा रहे हैं तथा उनका एक खिलाड़ी भारतीय टीम का भी हिस्सा बना है, जोकि अकादमी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और खेलने की प्रेरणा की तथा कहा कि हाकी खेलने वाले बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर सीनियर हाकी खिलाड़ी गुरजिंदर सिंह व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here