Sunday, October 25, 2026
Home Latest सर्वसांझी वैल्फेयर सोसायटी ने कांग्रेस हाईकमान से की संतोष चौधरी को टिकट...

सर्वसांझी वैल्फेयर सोसायटी ने कांग्रेस हाईकमान से की संतोष चौधरी को टिकट देने की मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सर्वसांझी वैल्फेयर सोसायटी, होशियारपुर के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान नरिंदर शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसी नेता रोहित खुल्लर से भेंट की और उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने होशियारपुर लोकसभा सीट से पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी को टिकट देने की मांग की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान नरिंदर शर्मा ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है कि संतोष चौधरी एक मेहनती, ईमानदार एवं जनता की प्रिय नेत्री हैं तथा 2009 के लोकसभा चुनाव में इन्होंने जीत दर्ज कर पार्टी को बढ़त दिलाई थी।

Advertisements

इनका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी को समर्पित है तथा जनता की सेवा ही इनका एकमात्र लक्ष्य है। जिसके चलते पार्टी को इनके नाम पर विचार करते हुए मोहर लगा देनी चाहिए ताकि कार्यकर्ता एवं जनता इन्हें बड़ी जीत दिलाकर यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल सकें। इस मौके पर रोहित खुल्लर ने बताया कि जनता की मांग को श्री गांधी तक पहुंचाया जाएगा ताकि पार्टी श्रीमती चौधरी के नाम पर मोहर लगाने के लिए जनता के प्यार एवं सहयोग की भावना को जान सके। इस अवसर पर संतोख सिंह, बख्तावर सिंह, मोहन लाल, विशाल, लक्की, मनीश, सन्नी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here