Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur युवा वाहिनी ने श्रद्धापूर्वक मनाया माता चिंतपूर्णी जी का प्रकट उत्सव

युवा वाहिनी ने श्रद्धापूर्वक मनाया माता चिंतपूर्णी जी का प्रकट उत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी की तरफ से माता चितपूर्णी जी का प्रकट उत्सव मनाया गया। इस मौके पर समस्त सदस्यों ने अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा की अगुवाई में माता चिंतपूर्णी चौक पर एकत्रित होकर मां की महिमा का गुणगान किया।

Advertisements

इस मौके पर अश्वनी छोटा ने महामाई के चरणों में होशियारपुर की उन्नति और होशियारपुर वासियो पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर रितेश कुमार, दीपक पुरी, राजेश वर्मा, विकास शर्मा, चरणजीत सेठी, अमित गुप्ता, गुरमीत सिंह, नरेंद्र शारदा, पुनीत शर्मा, विशाल गोलू, गौरव कक्कड़, देवम गुप्ता व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here