एस.वाई.एल. मुद्दे पर बादल सरकार ने किया किसानों के साथ धोखा: सुन्दर शाम अरोड़ा

dharna-12-11
-कांग्रेसियों ने फगवाड़ा रोड़ चौक पर फूंका मोदी-बादल का पुतला-

होशियारपुर। एस.वाई.एल. मुद्दे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज पी.पी.सी.सी. महासचिव एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंका। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि बादल सरकार ने पंजाबियत और पंजाब के किसानों के साथ धोखा किया है। एस.वाई.एल. मुद्दे की पंजाब सरकार ने सही तरीके से पैरवाई नहीं की जिसके चलते फैसला पंजाब के खिलाफ आया है और इसी के चलते कांग्रेस ने जनता से किए वायदे और पंजाब के हकों की रक्षा के लिए जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं एम.पी. कै. अमरेन्द्र सिंह सहित कांग्रेसी विधायकों ने अपने पदों से त्यागपत्र दिए हैं।

Advertisements

विधायक अरोड़ा ने कहा कि परन्तु दुख की बात है कि पंजाब बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त हैं तथा पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार अब विधानसभा में एस.वाई.एल. मुद्दे पर बिल पेश करने की कवायद करने लगी है। जबकि कांग्रेसी विधायक त्यागपत्र दे चुके हैं। ऐसे में साफ जाहिर है कि पंजाब की गठबंधन सरकार किसानों को गुमराह करके अपनी नालायकी छिपाने के लिए अब नए-नए पैतरे खेल रही है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार खुद को किसानों की रहनुमा कहती है तो वह नैतिकता के आधार पर सत्ता छोड़े।

इस दौरान कांग्रेसियों ने जनकर नारेबाजी की और मोदी तथा बादल के पुतले के समक्ष बैठकर पिट सियापा किया। इस मौके पर पार्षद सुरिंदरपाल सिद्धू, सुरिंदर शिंदा, कुलविंदर सिंह हुंदल व पार्षद सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कशमीर सिंह व नंबरदार कर्म चंद, कुलदीप अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष हरीश आनंद व जय प्रकाश शर्मा, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, जसवंत राय काला, जिला महासचिव राजेश गुप्ता, मदन लाल बद्धण, लाल चंद भट्टी, हरभजन सिंह, तरनजीत कौर सेठी, गुरबचन कौर, पिंकी, कैलाश, सरोज, रीटा, हरभजन, दलवीर, मनजीत, रेखा, कृष्णा, राजिंदर गुप्ता, राज कुमार थापर, अमरीक चंद, पलविंदर सिद्धू नाणी, बंटू कुमार, अमरजीत खोसला, राजेश गुप्ता, तारा सिंह सैनी, योगराज सैनी, महिंददरपाल कैपिटल, राज कुमार आदिया, हरी राम आदिया, जरनैल सिंह राठौड़, परमजीत सिंह पम्मा, शाम सुन्दर सेठी, अमरजीत कौर सैनी, मनजीत सिंह, सुनीश जैन, विकास सहदेव, सुखविंदर कौर, गुरबचन कौर चन्नी, कैलाश रानी, सुरिंदरपाल सिद्धू, अनिल सभ्रवाल, गगनदीप राय, जसप्रीत सिंह जसरा, शिंदरपाल, संतोख सिंह, शिंदा कमेटी बाजार, जीवन, विक्की मसीह, राकेश रविदास नगर, रणजीत बहल, अंकुर बांसल, प्यारा लाल सैनी, सतीश खुल्लर, शिंदा डीपो वाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here