Friday, October 30, 2026
Home Politics डा. जतिंदर कुमार हल्का चब्बेवाल से सोशल मीडिया चेयरमैन नियुक्त

डा. जतिंदर कुमार हल्का चब्बेवाल से सोशल मीडिया चेयरमैन नियुक्त

congress-chabbewal
होशियारपुर। कांग्रेस सोशल मीडिया की विशेष बैठक का आयोजन गांव चब्बेवाल में जिला वाईस इंचार्ज व चेयरमैन होशियारपुर शोविक अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर जिला वाईस व चेयरमैन शोविक अग्निहोत्री ने कांग्रेस पार्टियों द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को पार्टी के साथ जुडऩे के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर बैठक में आस-पास के गांवों के लोगों व युवाओं ने भारी सं या में हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला वाईस इंचार्ज व चेयरमैन शोविक ने डा. जतिंदर कुमार को हलका चब्बेवाल से सोशल मीडिया का चेयरमैन नियुक्त किया। इस मौके पर डा. जतिंदर कुमार ने इस पर आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को ऊंची बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत तथा ईमानदारी के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर गगनदीप सिंह, त्रिलोचन ललवान, हरमिंदर सिंह, कमलजीत, रवि रहाली, दलबीर लकशीया, बलवंत सिंह, हैप्पी सिंबली, चरनजीत सिंह मल्ल, विपन ठाकुर,जगजीत सिंह गिल, जग्गा राजपुर, केहर सिंह, विजय वरियाण, रजत शर्मा, वरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here