
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम के तीन वार्डों में होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के उम्मदवार वार्ड नं. 6 से राजेश्वर दयाल बब्बी, वार्ड नं. 7 से नरेन्द्र कौर तथा वार्ड नं. 27 से शरणजीत कौर हुंदल ने आज विधायक ब्रहम शंकर जिम्पा, मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा और सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी और डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन पत्र सौंपने के बाद, तीनों उम्मीदवारों ने उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी के पूरे नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार द्वारा किए गए विकास को देखते हुए जनता आप के समर्थन में हैं और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीत रहे हैं। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए तीनों वार्डों में आम आदमी पार्टी को वोट देकर उनकी जीत सुनिश्चित करने की भी अपील की।
वार्ड 6 से राजेश्वर दयाल बब्बी, वार्ड 7 से नरेन्द्र कौर तथा वार्ड 27 से शरणजीत कौर हुंदल हैं उम्मीदवार, आप सरकार ने पंजाब में रिकॉर्ड विकास किया है, जनता आप उम्मीदवारों की झोली में जीत डालेगी: ब्रम शंकर जिम्पा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक ब्रहम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आप सरकार ने साढ़े तीन साल के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रिकॉर्ड विकास किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में पंजाब ने नये आयाम स्थापित कर लोगों के लिए पारदर्शी और सुचारू प्रशासन सुनिश्चित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम चुनाव में भी लोग आम आदमी पार्टी को पूरा समर्थन देंगे और जीत का श्रेय उनके उम्मीदवारों को देंगे। ब्रहम शंकर जिम्पा, मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा और अन्य नेताओं ने बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
इस मौके पर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, कुलविंदर सिंह हुंदल, काका सहोता, चेयरमैन विक्रम शर्मा, पार्षद मुख राम, पार्षद प्रदीप बिट्टू, पार्षद बलविंदर बिंदी, लक्की चंदन, मोहित सैनी, मुकेश मॉल, विजय अग्रवाल, जसवन्त राय, बलविंदर कौर , मंजीत कौर, अमरीक चौहान, जतिंदर कौर, गंगा प्रसाद, इंदरजीत कौर, हरपाल सिंह, अवतार सिंह कपूर, कमलजीत कटारिया, तीर्थ राम, सुदर्शन धीर, राकेश साहनी, सरदारी लाल, बिंदु शर्मा, विपन कुमार जैन, अजय वर्मा, अजय सैनी, राकेश कुमार, परमजीत सिंह पम्मा, करमवीर बाली, विक्की, बिल्लू आदि भी मौजूद थे।












