
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब रोडवेज/पनबस की सांझी एक्शन कमेटी के आह्वान पर पंजाब रोडवेज/पनबस डिपो होशियारपुर में पंजाब सरकार व ट्रांसपोर्ट मंत्री व डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब खिलाफ गेट रैली कमेटी के प्रदेश नेता जगदीश सिंह चाहल की अध्यक्षता में की गई। सांझी एक्शन कमेटी के आह्वान पर पंजाब रोजवेज/पनबस के समूह डिपूओं में की जानी वाली गेट रैलियों की कड़ी तहत हुई इस गेट रैली में बलजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष एस.सी. यूनियन, दीदार सिंह प्रदेश प्रधान इंटक, हरकेवल सिंह राम सीनियर नेता इंटक, कश्मीर सिंह ज्वाइंट सचिव, भुपिंदर सिंह सीनियर नेता मनिस्ट्रियल स्टाफ, सुनील कुमार डिपू प्रधान कंटरैक्ट वर्कर, रोहित कुमार प्रदेश नेता, कुलदीप सिंह प्रधान इंटक, पलविंदर सिंह महासचिव इंटक सहित यूनियन ने पंजाब रोडवेज/पनबस दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है।

नेताओं ने मांग की कि पंजाब रोडवेज में नई बसे डाली जाए, कंटरैक्ट अधारित वर्करों को तुरंत पक्का किया जाऐ, आउट सोरस व ठेका आधारित भर्ती बंद की जाए आदि मांगों की तरफ सरकार जल्द से जल्द ध्यान दे। नेताओं ने सभी को 4 जनवरी 2025 के पट्टी में रोष प्रदर्शन में अधिक से अधिक शामिल होने के लिए कहा।











