
– हरजीत सिंह मठारू जिला शिअद (शहरी) के मीडिया इंचार्ज नियुक्त –
होशियारपुर। शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान और उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल के निर्देशानुसार अकाली दल बादल के जिला शहरी प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा द्वारा घोषणा जत्थेबंदी में हरजीत सिंह मठारू को जिले का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया। अपनी इस नियुक्ति के लिए मठारू ने मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल और जिला प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उनको जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया इंचार्ज के पद पर सेवा करते वह अकाली दल बादल की सरकार द्वारा किए हुए विकास कार्यों को हर तरह के मीडिया द्वारा जन जन तक पहुंचाएंगे। शिरोमणि अकाली दल की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को छठी बार पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना साकार करने में पूरी मेहनत के साथ कार्य करेंगे।












