टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। भाजपा मंडल टांडा की बैठक स्थानीय महादेव मंदिर उड़मुड़ में आयोजित हुर्ई। मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान सीनियर भाजपा नेता जवाहर लाल खुराना ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लामबंद किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व राज्य प्रधान श्वेत मालिक के निर्देशों अधीन मेरा बूथ सबसे मजबूत मुहिम के तहत हुई बैठक में भाजपा नेता जवाहर लाल खुराना ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के साथ-साथ केंद्र सरकार की प्राप्तियों की जानकारी को घर-घर पहुंचाने के लिए लामबंद किया। इस दौरान केवल खुराना, राजन सोंधी, पार्षद चंद्रमोहन लाडी, प्रेम पडवाल, अशोक चोपड़ा, गुरमीत बिट्टु, विमल अरोड़ा, बौबी राजपुर, शालू जहूरा, बगीचा सिंह, लाला बिशन दास, पंडित चमन लाल शर्मा, अशोक बहल, मनजिंदर सिंह, जतिंदर सिंह इत्यदि भी मौजूद थे।