मरवाहा ने वरिष्ठ कांग्रेसी डा. रणजीत और पंडित कुशा देव से लिया आशीर्वाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोई भी पार्टी तभी तरक्की करती है जब वह अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बरकरार रखती है और उनके मार्गदर्शन के तहत जनहित में कार्य करती है। होशियारपुर में कांग्रेस के कई ऐसे दिग्गज हैं जिन्होंने पार्टी को खड़ा करने के लिए दिन रात मेहनत की और आज उनकी मेहनत के सदका ही पार्टी एक मजबूत आधार बनाने में कामयाब हो सकी है।

Advertisements

इसलिए उनका आशीर्वाद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बना रहे, के लिए समय-समय पर उनके भेंट करनी एवं उनका कुशलक्षेम जानना भी उतना ही जरुरी है। यह विचार शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं डा. रणजीत सिंह एवं पंडित कुशादेव से आशीर्वाद प्राप्त करने दौरान व्यक्त किए। मरवाहा ने उन्हें नमन करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और वर्तमान समय में उनकी मेहनत एवं आशीर्वाद से बुलंदियों को छू रही कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों से उन्हें अवगत करवाया।

मरवाहा ने कहा कि डा. रणजीत सिंह एवं पंडित कुशादेव जी ने होशियारपुर में कांग्रेस के पैर मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत की और इसे एक बड़ वृक्ष के रुप में विकसित किया। जिसकी छाया में आज कांग्रेस परिवार जनता की सेवा में तत्पर है। इस दौरान डा. रणजीत एवं कुशादेव जी ने मरवाहा व उनके साथ आए कांग्रेसियों को आशीर्वाद देते हुए पार्टी हित में कार्य करते हुए जन सेवा के कार्यों को इसी प्रकार आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्षद ध्यान चंद ध्याना, कमल भट्टी एवं पवन ऊंमट आशू ने भी डा. रणजीत एवं कुशादेव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here