जल यात्रा व मद्भागवत शोभायात्रा के साथ श्री रुद्रचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खानपुरी गेट एकता नगर में स्थित श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के आगाज हेतु मंदिर प्रांगण से जयघोषों के बीच जलयात्रा व मद्भागवत शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सुबह 8 बजे वेदपाठियों के वेद घोष के साथ पुण्यवाचन, नांदी श्राद्धू, वेदपाठियों का वरण किया उपरांत वेद पाठियों की अगुवाई में मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण से जल यात्रा व शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

Advertisements

जल यात्रा शहर के मुख्य बाजारों दाल बाजार, कश्मीरी बाजार, घंटाघर, पुरानी सब्जी मंडी, गउशाला बाजार से होती हुई श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर में आकर संपन्न हुई। जल यात्रा व श्रीमद्भागवत शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा के आगमन क्षेत्रों पर लंगरों का भी विशेष प्रबंध किया गया था।

सोसायटी प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने संयुक्त तौर पर बताया कि बुराई के शमन व विश्व शांति के लिए ब्रह्मऋषि श्री नंद किशोर शास्त्री जी के आर्शीवाद से मंदिर प्रांगण में दस दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ 8 मार्च से 18 मार्च तक करवाया जाएगा। जिसमें हरिद्वार वाले आचार्य राजिंदर प्रशाद जी द्वारा पूजन अर्चन करवाकर 40 विद्वान पंडितों द्वारा हवन यज्ञ संपन्न करवाएंगे।

9 मार्च से हवन यज्ञ प्रारंभ होगा व संकीर्तन सत्संग से प्रभु भक्तों को मंत्रमुग्ध किया जाएगा। 10 मार्च से 17 मार्च तक सुबह 8 बजे और दोपहर 2.30 बजे यज्ञशाला में दुर्गा पाठ, रुद्र पाठ व हवन होगा। 11 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन सांय 4 से रात 8 बजे तक कथा व्यास भागवत भूषण श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी (बरसाने वाले) अपने मुखारविंद से श्री मद्भागवत महापुराण कथा का रसपान करायेंगे। कथा उपरांत प्रतिदिन संगत के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

शोभायात्रा में निखिल सिंगला, संजीव अरोड़ा, रविंदर कुमार नाकड़ा, राजिंदर मोदगिल, संजीव, तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राम कृष्ण, देव ठाकुर, गोपी, रीमा, नील कमल मोदगिल, रमेश शर्मा, मनोहर लाल जैरथ, हरीश कुमार खोसला, विकास सिंगला, दविंदर वालिया, रमेश गंभीर पवन शर्मा, शुभम सिंगला सहित गणमान्यों ने हाजिरी भरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here