कोई भी शुभ कार्य यज्ञ के बिना अधूरा: आचार्य राजिंदर प्रसाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी द्वारा खानपुरी गेट एकता नगर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के दूसरे दिन का शुभारंभ हरिद्वार वाले आचार्य राजिंदर प्रसाद ने पूजन अर्चन करवाकर किया। उन्होंने बताया कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। हिंदु धर्म में जितना महत्व यज्ञ को दिया गया है, उतना ओर किसी को नहीं दिया गया। हमारा कोई भी शुभ कार्य इसके बिन पूरा नहीं होता।

Advertisements

हमारे धर्म में वेदों का जो महत्व है वहीं महत्व यज्ञों को भी प्राप्त है क्योंकि प्रधान विषय ही यज्ञ है। वेदों में यज्ञ के वर्णन पर जितने मंत्र हैं उतने अन्य किसी विषय पर नहीं, यदि यह कहा जाए कि यज्ञ वैदिक धर्म का प्राण है तो इसमें भी अत्युक्ति नहीं। वैदिक धर्म यज्ञ प्रधान धर्म है। यज्ञ को निकाल दें तो वैदिक धर्म निष्प्राण हो जाएगा। यज्ञ से ही समस्ट सृष्टि उत्पन्न हुई है। इनके दर्शन मात्र से ही कष्ट दूर हो जाते हैं। यज्ञ के दूसरे दिन के मुख्य यजमान लुधियाना के अनिल संगानिया एवं उनकी धर्म पत्नी है।

सोसायटी प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने संयुक्त तौर पर बताया कि ब्रह्मऋषि श्री नंद किशोर शास्त्री जी के आर्शीवाद से मंदिर प्रांगण में 11 मार्च से 17 मार्च तक श्री मद्भागवत ज्ञान रस भी शुरु हो जाएगा जो कि प्रतिदिन सांय 4 से रात 8 बजे तक कथा व्यास भागवत भूषण श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी (बरसाने वाले) अपने मुखारविंद से श्री मद्भागवत महापुराण कथा का रसपान करायेंगे। कथा उपरांत प्रतिदिन संगत के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

इस दौरान तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, संजीव अरोड़ा, राजिंदर मोदगिल, राम कृष्ण देव, विकास सिंगला, दविंदर वालिया, रमेश गंभीर, शुभम सिंगला, निखिल सिंगला, अशोक कुमार, बृज बिहारी, शुभम, नील मोदगिल सहित गणमान्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here