Thursday, October 22, 2026
Home Himachal छन्नी में पुलिस विभाग की दबिश, काजल से 34.4 ग्राम हैरोइन बरामद

छन्नी में पुलिस विभाग की दबिश, काजल से 34.4 ग्राम हैरोइन बरामद

इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिले की ए.एस.पी. आकृति शर्मा व नूरपुर के डी.एस.पी. साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने भदरोआ व छन्नी में दबिश देकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार, नगदी व वाहन जब्त किए।

Advertisements

डी.एस.पी. साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस की टीम ने छन्नी में काजल उर्फ कोमल के कब्जे से 34.04 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने कहा कि इस दौरान 115 लीटर अवैध शराब जब्त की गई व 100 ड्रमों में लगभग एक लाख लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस दौरान एक दर्जन मोटरों व भठ्ठियों को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छापामारी अभियान के दौरान 4.01 लाख रुपये की नकदी व बिना दस्तावेजों के 6 वाहनों को भी अपने कब्जे में लिया है।

पुलिस ने इस दौरान दो हथियार भी अपने कब्जे में लिए है और उनके लाइसैंसों की जांच करवाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से नशा माफिया में हडकंप मच गया है। यह पहली इतनी बड़ी कार्रवाई है जिसमें पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ, नकदी, वाहन व हथियार जब्त किए हैं। साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई सुबह तडक़े साढ़े तीन बजे शुरू हुई व दोपहर तीन बजे खत्म हुई। इस दौरान कांगड़ा पुलिस की टीम ने भरी फोर्स सहित छापेमारी की जिसमे कई थानों की पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here