Thursday, October 8, 2026
Home Education कानसेप्ट क्लासेस में मैडिकल, नॉन मैडिकल व कामर्स विषयों संबंधी डेमो कक्षाएं...

कानसेप्ट क्लासेस में मैडिकल, नॉन मैडिकल व कामर्स विषयों संबंधी डेमो कक्षाएं 6 अप्रैल तक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मिनि सचिवालय के समीप स्थित कोचिंग संस्थान कानसेप्ट क्लासेस में 11वीं व 12वीं के लिए दाखिला खुल चुका है। इस संबंधी जानकारी देते हुए अकादमी के डायरेक्टर प्रो. राजीव ठाकुर व प्रो. नवल राणा ने बताया कि 11वीं मैडिकल, नॉन मैडिकल व कामर्स विषयों से संबंधित छात्रों के लिए 4 दिवसीय डेमो क्लासेस शुरू कर दी गई है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि ये डेमो क्लासेस 6 अप्रैल तक रहेंगी तथा छात्र बिना फीस के क्लासेस लगा सकता है ताकि वह इस बात की सुचारू ढंग से पुष्टि कर सकें कि उन्हें किस विषय में पढऩे की रूचि है तथा कौन सा विषय बच्चों को सही तरीके से समझ आ रहा है। इस दौरान प्रो. राजीव ने बताया कि इस बार 11वीं व 12वीं के लिए 3 ग्रुप कि व्यवस्था की गई है ताकि कक्षाओं में अधिक छात्रों पर ध्यान दिया जा सके।

वहीं प्रो. नवल राणा ने कहा कि इस बार जे.ई.ई. मेन में बेहतरीन परिणामों के चलते अधिकतर विद्यार्थियों का ध्यान अकादमी में दाखिले के लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here