Tuesday, October 20, 2026
Home Latest 227 माईक्रो आब्जर्वर करेंगे संवेदनशील व अति-संवेदनशील बूथों की निगरानी

227 माईक्रो आब्जर्वर करेंगे संवेदनशील व अति-संवेदनशील बूथों की निगरानी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया की उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वरों की पहली रैंडेमाइजेशन हुई। रैंडेमाइजेशन को अंतिम रु प देते हुए ईशा कालिया ने कहा कि यह माइक्रो आब्जर्वर जिले में संवेदनशील, अति संवेदनशील व तीन से अधिक पोलिंग बूथों वाली ईमारतों की निगरानी करेंगे, ताकि किसी भी समस्या का हल किया जा सके। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि जिले में 150 संवेदनशील, अति-संवेदनशील व तीन से अधिक पोलिंग बूथों वाली ईमारतें हैं, जिनके लिए माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए जाने हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पहली रैंडेमाइजेशन के दौरान 227 माइक्रो आब्जर्वरों के असावा आरक्षित माइक्रो आब्जर्वरों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वरों को ड्यूटी आर्डर संबंधित विभागों के प्रमुखों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्त किए गए चुनावी स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए व गर्व महसूस होना चाहिए कि वह चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि लोक सभा चुनाव संबंधी 19 मई को मतदान होगा, जिसके लिए उक्त चुनावी स्टाफ की ओर से ड्यूटी निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ की पहली व दूसरी रैंडेमाइजेशन को पहले ही अंतिम रु प दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि 05- होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत 9 विधान सभा क्षेत्र आते हैं, जहां भारतीय चुनाव आयोग के शैड्यूल के मुताबिक वोटें 19 मई को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक पड़ेंगी, जबकि गिनती 23 मई को होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से लोक सभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त जिलाधीश (सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन, उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज वशिष्ट के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here