मोदी बताएं पांच साल सत्ता में काबिज होने के बाद भी क्यों नहीं मिला 84 दंगा पीडि़त हिंदूओं को इंसाफ: आशुतोष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री भगवान परशुराम सेना की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आशुतोष शर्मा ने कहा कि 84 दंगों में मारे गए 35 हजार हिंदुओं को इंसाफ दिलाने में ही हर पार्टी नाकाम रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बुलंद आवाज में अलग अलग मंचों से दंगा पीडि़त हिंदूओं को इंसाफ दिलवाने के लिए आवाज बुलंद की जाती रही है। परंतु दुर्भाग्यपूर्ण हिंदुओं की पार्टी कहलाने वाली भाजपा अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह हिंदुओं को इंसाफ दिलाने के नाम पर कन्नी काटती नजर आई। कई बार तो भाजपा मंत्रियों द्वारा मंचों से इंसाफ दिलाने के आश्वासन दिये गए लेकिन वो मात्र आश्वासन ही बन कर रह गये। परशुराम सेना द्वारा पीडि़त हिंदू परिवारों सहित मार्च फार जस्टिस एडं पीस निकाला गया था जिसमें भाजपा के पूर्व मंत्री के अलावा अन्य भाजपा नेता शामिल हुए थे परंतु हिंदुओं को इंसाफ दिलाने के लिए किसी काी मंच से कााजपा नेता आगे नहीं आए।

Advertisements

आशुतोष शर्मा ने कहा केंद्र में पांच साल भाजपा की सरकार रही। इसके अलावा राज्य में कांग्रेस सरकार से पहले अकाली भाजपा की दस वर्ष सरकार रही लेकिन इन सरकारों ने अपने समय दौरान दंगा पीडि़त हिंदुओं को इंसाफ नहीं दिलाया। सरकार का दायित्व बनता है कि सभी आतंकवाद पीडि़तों को बिना किसी भेदभाव के न्याय दिलाए। 84 दंगा पीडि़तों के नाम पर वोट तो अधिकारिक तौर पर मांगे जाते लेकिन इंसाफ के नाम पर पल्ला झाड़ लिया जाता हैं। 84 दंगा पीडि़त हिंदुओं को इंसाफ दिलाने की बात तो दूर इन चुनावों में तो किसी भी पार्टी ने अपने मैनीफैस्टों में इनका जिक्र तक नहीं किया। आशुतोष शर्मा ने कहा अलग अलग मंचों से सभी राजनीतिक पार्टियों से 84 दंगा पीडि़तों को इंसाफ दिलाने के सवाल किये जाऐंगे।
शर्मा ने कहा पीएम नरेंदर मोदी अपनी होशियारपुर रैली दौरान स्पष्ट करके जाएं की उनके द्वारा 84 दंगों पर की जा रही राजनीति के अलावा उन्हें पंजाब का पूर्ण हिंदू समाज पांच साल सत्ता मेंं काबिज होने के बावजूद इंसाफ न मिलने के बावजूद किस तर्ज पर वोट डालें।
इस मौके पर विपुल पंडित, रोहित रावल, पंकज बेदी, राजीव शर्मा, अजय शर्मा, अक्षय पराशर, तरूण अरोड़ा, दीपक पराशर, प्रिंस विग, जगदीश मिन्हास, केसी शर्मा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here