अज्ञात युवकों ने साहिल व प्रिंस को मारपीट कर किया घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बजवाड़ा के नजदीक दो युवक को 9-10 अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करके उनको घायल करने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल पुत्र अवतार चंद व परमिंदर प्रिंस निवासी डाडा होशियारपुर ने बताया कि वह ऊना रोड स्थित बजवाड़ा की ओर जा रहे थे तो रास्ते में 9-10 अज्ञात युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

Advertisements

जब वह रुके तो बिना कुछ कहे उन्होंने हथियारों सहित उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here