श्री ब्राह्मण सभा ने की बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। श्री ब्राह्मण सभा प्रगति पंजाब की बैठक श्री बेकर, शिमला पहाड़ी चौंक होशियारपुर में एडवोकेट सुनील पराशर की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक के दौरान नई बनी सरकार के बारे में विचार रखे। एडवोकेट सुनील पराशर ने सभी को नई बनी सरकार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि सरकार बेरोजगारी, मंहगाई, कम लागत में सेहत और शिक्षा की सुविधाएं और मिडल क्लास लोगों के बारे में भी सोचेगी। सचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि अब चुनाव खत्म हो चुके हैं तथा अब कारपोरेशन को चाहिए जल्द से जल्द शहर की खराब सडक़ों का निर्माण किया जाए।

Advertisements

उप-प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि शहर में पानी की समस्या को ठीक करने के लिए अभी तक कोई उपाय नहीं किया गया। लोग गंदा पानी-पीने को मजबूर हैं। बैठक में फैसला किया गया कि जल्द ही सभा दोनों समस्याओं के लिए कारपोरेशन के अधिकारियों से मिलेगी। फिर सभा मे प्रस्ताव पास किया गया कि सभा की तरफ से जल्द ही ब्राहमण डायरेक्टरी और ब्राह्मण पत्रिका निकाली जाएगी।

सभी ने सर्वसम्मति से रिटार्यड प्रो. डा. अरविंद पराशर को ब्राह्मण पत्रिका के संपादक के लिए चुना। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील पराशर, अश्वनी शर्मा, संजीव शर्मा, गोपाल कृष्ण वासुदेवा, पवन शर्मा, संजीव बख्शी, एस.पी. शर्मा, नेत्र शर्मा, ओंकार शर्मा, राजीव शर्मा, विरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, लाभ राए शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, प्रो. अरविंद शर्मा, विजय लक्ष्मी, कविता शर्मा, श्वेता शर्मा, नंद किशोर शर्मा, कैलाश चन्द्र शर्मा आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here