Thursday, October 22, 2026
Home Education पंजाबी विषय के अध्यापकों का दो दिवसीय ट्रेनिंग सैमिनार संपन्न

पंजाबी विषय के अध्यापकों का दो दिवसीय ट्रेनिंग सैमिनार संपन्न

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के मकसद से शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापकों का दो दिवसीय ट्रेनिंग सैमिनार स्थानीय सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल टांडा में प्रिंसिपल हरदीप सिंह की अगुवाई में लगाया गया। इस सैमिनार के दौरान शिक्षा ब्लॉक टांडा 2 के अध्यापकों ने भाग लिया।

Advertisements

सैमिनार के दौरान डा. अरमनप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह व गुरदर्शन सिंह ने बतौर रिसोर्स पर्सन पंजाबी पढ़ाने वाले अध्यापकों को कविता, कहानी, नावल व एकांगी की जैसी साहित्यिक विधाओं को पढ़ाने की नई शिक्षा तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान डाइट होशियारपुर से विशेष रूप से पहुंचे प्रिंसिपल मैडम सुखविंदर कौर ने अध्यापकों को नई शिक्षा तकनीकों के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

अध्यापकों को साहित्यिक विधाओं व साहित्य के क्षेत्र के संबंध में जानकारी देने के लिए प्रसिद्ध पंजाबी साहित्यकार व कई किताबों के लेखक प्रिंसिपल धर्मपाल साहिल से भी रूबरू करवाया गया। उन्होंने अध्यापकों को बताया कि किस तरह विद्यार्थियों को प्रेरित कर साहित्य की तरफ रूचित किया जा सकता है। इस दौरान शिक्षा ब्लॉक टांडा 2 के अलग-अलग स्कूलों में पंजाबी पढ़ाने वाले अध्यापक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here