Friday, October 23, 2026
Home Education विक्टोरिया स्कूल: बच्चों ने पूल पार्टी का लिया आनंद

विक्टोरिया स्कूल: बच्चों ने पूल पार्टी का लिया आनंद

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल बैंचां में स्कूल में बने स्विमिंग पूल में नर्सरी से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे व बड़े विद्यार्थियों ने दो अलग-अलग बड़े स्विमिंग पूलों में अपने अध्यापकों की मदद से रिले दौड़, वाटर पोलो, मड रेस, थ्रो एंड कैच द बाल जैसी अलग-अलग खेलों का आनंद लिया।

Advertisements

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत और डांस भी पेश किए। विद्यार्थियों के लिए रिफ्रैशमैंट का भी खास प्रबंध किया गया था। स्कूल के डायरेक्टर जी.एस मुल्तानी व नीरू मुल्तानी ने विद्यार्थियों की ओर से पेश की गई कलाओं की सराहना की। इस दौरान स्कूल कोऑर्डिनेटर सिमरन कौर, मनदीप कौर, राजविंदर कौर, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, नवदीप कौर व जसप्रीत कौर के अलावा पूरा स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here