मनुष्यता की सेवा करने से मिलती है आत्मिक शांति: अशोक जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से श्रीराम भवन चांद नगर बहादुरपुर में चलाए जा रहे चैरिटेबल स्वास्थ केंद्र में अशोक जैन एवं त्रिशला जैन द्वारा अपनी माता स्व. महिमा वत्ती पत्नि स्व. रोशन लाल जैन की याद में स्वास्थ केंद्र के इंचार्ज डा. सुभाष जलाली को बहुमुल्य दवाईयां भेंट कई गई। इस अवसर पर अशोक जैन ने कहा कि मनुष्यता की सेवा करने से आत्मिक शांति प्राप्त होती है, जहां तक हो सके लोगों को जरुरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए।

Advertisements

इस अवसर पर जगदीश पटियाल, हरीश सैनी, महिंद्रपाल गुप्ता, अश्विनी चोपड़ा, सुरिंदर ओहरी, जोगिंदपाल कश्यप, राकेश भल्ला, निहाल चंद, एस.पी. गौतम, जे.के. शर्मा, सुनील प्रिय, तिलक राज वर्मा, रविंदर शर्मा, महेश कुमार, शांति स्वरूप, हरीश खन्ना, बलवीर कुमार, रमन वर्मा, साहिल व राज कुमार सैनी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here