हमारा मार्ग दर्शन करते रहेंगे स्व. शाम नागपाल के प्रेरणास्रोत मानव सेवी कार्य: अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाज सेवी शाम सुन्दर नागपाल भारत विकास परिषद के वरिष्ठ एवं प्रेरणास्रोत सदस्य थे। उनके जाने से उनके परिवार व संस्था को जो हानि हुई है वह कबी पूरी नहीं हो सकती। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति। यह विचार भारत विकास परिषद के प्रांतीय कनवीनर (आई डोनेशन, पश्चिम पंजाब) प्रसिद्ध समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने संस्था की तरफ से स्व. नागपाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने बताया कि स्व. नागपाल लंबे समय से परिषद के साथ जुड़े हुए थे तथा वे जरुरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। ऐसा कोई दिन होगा जिस दिन स्व. नागपाल के हाथों कोई समाज सेवा एवं मानव सेवी कार्य न होता हो। हाल ही में लॉक डाउन के दौरान भी स्व. नागपाल द्वारा जरुरतमंदों को राशन एवं आर्थिक सहायता प्रदान करके संस्था सदस्यों को हर दिन मानव सेवा को समर्पित करने का संदेश दिया था। उनके कार्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे तथा उनके आदर्शों पर चलकर संस्था अपने पांच सूत्रों को पूरा करने का कोई मौका नहीं छेडग़ी।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि स्व. नागपाल बहुत ही हंसमुख एवं नम्र स्वभाव वाले व्यक्तित्व के व्यक्ति थे तथा ऐसे व्यक्ति समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। संस्था को उनकी कमी सदैव खलती रहेगी। संजीव अरोड़ा ने स्व. नागपाल के पारिवारिक सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संस्था का हर सदस्य सदैव उनके साथ खड़ा है। क्योंकि, स्व. नागपाल न सिर्फ संस्था के सदस्य थे बल्कि वे हमारे परिवार का अटूट हिस्सा थे। इसलिए उनकी यादें हमें और समाज सेवी कार्य करते रहने की प्रेरणा करते रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here