प्रदेश स्तरीय चैस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 10 को: जिला खेल अधिकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन खेल अलग-अलग जिलों में 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रदेश स्तरीय खेलों में चैस(शतरंज) खेल के ईवेंट जिला जालंधर में 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चैस प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग की आनलाइन एंट्रियां जिला खेल कार्यालय में आ गई हैं। इन आनलाइन एंट्रियों के ट्रायल 10 अक्टूूबर को सरकारी हाई स्कूल कमालपुर होशियारपुर में सुबह 09 बजे रखे गए हैं।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिन खिलाडिय़ों ने अलग-अलग आयु वर्ग में आनलाइन एंट्रियां की है, वे चुनाव ट्रायल देने के लिए 10 अक्टूबर को बताए गए स्थान पर पहुंचना यकीनी बनाएं। इन ट्रायलों में चयनित किए गए खिलाडिय़ों को ही प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हर आयु वर्ग में सिर्फ 5 खिलाडिय़ों का ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनाव किया जाएगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here