होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। चब्बेवाल हल्का विधायक डा. राज कुमार द्वारा अपने हल्के में जन सम्स्याओं को सुनने के लिए खुला दरबार लगाया गया। इस दौरान दरबार में बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों के लोगों ने भाग लिया। लोगों की समस्याएं सुनते हुए डा. राज ने कई समस्याओं को मौके पर हल करवाया तथा शेष समस्याओं को जल्द हल करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। इन समस्याओं को सुनते हुए डा. राज ने लोगों को जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि चब्बेवाल हल्के को एक आदर्श हल्का बनाया जाएगा जिसे पूरे प्रदेश में जाना जाएगा। डा. राज ने कहा कि युवाओं को नशे व अन्य बुराईयों से दूर रखने के लिए उनको खेलो की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी जाएगी। डा. राज ने कहा कि गांव में पीने वाले पानी की समस्या, बिजली के लोड की सम्सया, गंदे पानी की निकासी की समस्या संबंधी हल करवाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को उनके ध्यान में लाएं ताकि गांव वासियों को समय से समस्याओं का हल करवा कर राहत प्रदान की जा सके।