बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में विधायक गिलजियां ने सुनी पंचायतों की समस्या

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। बी.डी.पी. ओ. कार्यालय टांडा में हुई बैठक के दौरान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने ब्लॉक टांडा की अलग-अलग पंचायतों की समस्याएं सुनी। बी.डी.पी.ओ. शुक्ला देवी की अगुवाई में हुई इस बैठक में मुख्य मेहमान विधायक गिलजियां ने जिला परिषद, पंचायत समिति और सरपंचो पंचो से गांवो में करवाए जाने वाले कामों और समस्याओ की जानकारी हासिल करते हुए गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा ग्रांट देने का आश्वासन दिया।

Advertisements

उन्होंने पंचायत सदस्यों की ईमानदारी से सरकारी ग्रांट का उपयोग कर विकास काम करवाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर जोगिन्दर सिंह गिलजियां, जिला परिषद सदस्य रविंदरपाल सिंह गोरा, बलजिंदर कौर, अवतार सिंह खोखर, राज कुमारी, सुखविंदर जीत सिंह झावर, जरनैल सिंह जाजा, सत्या सिद्धू, दविंदरजीत सिंह, गोल्डी कलियाणपुर, कुलदीप सिंह बब्बू, दमनदीप सिंह बिल्ला, सरपंच जोगिन्दर सिंह हीर, मनी सेहबाज़पुर, दर्शन सिंह, गुरवीर सिंह रिंकू, सुखराज सिद्धू, सरपंच दलवीर सिंह, मास्टर अमृतपाल, बिक्रमजीत सिंह दबूरजी और समूह स्टाफ मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here