किसानों के हक में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं: डा. कुलदीप नंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को बर्बादी की तरफ धकेलने वाले कालेव कानून के खिलाफ देश भर में आक्रोश है। किसान अपने हकों के लिए सडक़ों पर उतरने को मजबूर हैं। पंजाब में भी किसानों के हकों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा छेड़े गए आंदोलन में हर कांग्रेस के साथ-साथ प्रत्येक किसान उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। डा. कुलदीप नंदा ने कहा कि जब से मोदी सरकार द्वारा किसानों की बर्बादी वाला काला कानून लाने की बातें की जा रही हैं उसी दिन से कांग्रेस द्वारा इसका कड़ा विरोध जताया जा रहा है तथा इसे किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ ट्रैक्टरों पर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को रोकना लोकतंत्र की हत्या है। मगर, मोदी सरकार जोकि यह सोचती है कि वो तानाशाह रवैये से जनता की आवाज़ को दबा लेगी सरासर उसका भ्रम है। क्योंकि, अब देश की जनता के साथ-साथ किसान जोकि पूरे देश का अन्न दाता है जाग उठा है तथा अपने हक के लिए सडक़ों पर है। डा. नंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अगुवाई में कांग्रेस द्वारा किसानों के हक में किए जा रहे संघर्ष में जिला कांग्रेस का हरेक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से संघर्ष में उनके साथ है तथा उनके द्वारा दिए जाने वाले हर कार्यक्रम को पूर्ण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here