जबरी ट्रांसपोर्ट पर कब्जा करने वालों के परमिट रद्द करके बेरोजगारों को किए जाएंगे अलाट:कै. अमरेन्द्र सिंह

halka sham-कहा, कांग्रेसियों पर झूठे केस किए जाएंगे रद्द-पंजाब (होशियारपुर)। कांग्रेस सरकार आने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गे झ्झूठे केस रद्द करके असली आरोपियों को जेलों में बंद किया जाएगा और ट्रांसपोर्टों पर कब्जा करने वालों के परमिट रद्द करके बेरोजगार युवाओं की सोसायटियां बनाकर उन्हें जारी किए जाएंगे ताकि वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। उक्त बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हल्का शाम चौरासी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अकालियों ने रेत, बजरी, पत्थर, व्यवसाय तथा ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपना कब्जा जमाया हुआ है। इसलिए यह जरुरी हो चुका है कि सरकार आने पर इनके कब्जे से सभी क्षेत्रों को छुड़ाकर पंजाब तथा पंजाब की जनता को राहत प्रदान की जा सके।
एस.वार्ई.एल. मुद्दे पर बोलते हुए कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पंजाब का पक्ष में नहीं आता तो वे अपने सभी विधायकों के साथ त्यागपत्र देकर इसका विरोध जताएंगे और पुन: सत्ता में आकर पंजाब की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। अकाली दल पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल और उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश हितों के विपरीत कार्य कर रही हैं तथा प्रदेश की जनता अब इनसे निजात पाना चाहती है। उन्होंने घोषणा की कि अकाली-भाजपा मंत्रियों और नेताओं से किसी तरह से डरने की जरुरत नहीं है और कांग्रेस हर अत्याचार का मुंह तोड़ जवाब देगी। आप पर निशाना साधते हुए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि जो लोग बाहर से आकर पंजाब पर शासन करने के सपने देख रहे हैं उन्हें पंजाब की समस्याओं और लोगों से क्या लेना देना है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का लीडर जहां जाए वहीं की भाषा बोले वह पंजाब का क्या भला करेगा। इसलिए प्रदेश की जनता इन्हें पूरी तरह से नकार देगी और पंजाब की भलाई के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, रजनीश बब्बी व विधायक संगत सिंह गिलजीयां, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन कुमार आदिया, पूर्व मंत्री संतोष चौधरी, पी.पी.सी.सी. एस.सी. सैल के चेयरमैन डा. राज कुमार चब्बेवाल, अरुण डोगरा मिक्की, जसपाल सिंह पाल, गुलशन राय मोंटी पासी, मंगलेश जज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और इलाका निवासी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here