घर-घर कांग्रेस मुहिम को मिला रहा भारी जनसमर्थन: हरीश आनंद

होशियारपुर (The Stellar News )। होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा (मौजूदा विधायक) के पक्ष में एक लहर सी चल पड़ी है और उन्हें विजयी बनाने के लिए जनता अपना मन बना चुकी है, क्योंकि विधायक अरोड़ा हमेशा ही जनता के सुखदुख में उनके खड़े होते हैं। इसलिए घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस मुहिम को काफी बल मिल रहा है। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार को गति प्रदान करने हेतु आयोजित बैठक में कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश आनंद ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता के चलते जहां भाजपा व अकाली दल वाले बौखलाहट में जनता को गुमराह करने वाले बयान दे रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी भी जनता के साथ झूबठे वायदे करके उन्हें सबजबाग दिखाने लगी है। परन्तु जनता जानती है कि कांग्रेस की नीतियां और योजनाएं ही कारगार सिद्ध होती हैं, क्योंकि पिछले 10 सालों में प्रदेश में और 2 सालों में केन्द्र से जनता के साथ जो किया गया उसे जनता कभी नहीं भूल सकती। हरीश आनंद ने कहा कि होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा भारी मतों से विजयी होंगे और जनता खुद उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजेगी। इस मौके पर यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रैहल ने कहा कि युवा वर्ग में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए विशेष उत्साह है तथा वह कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में लगे हैं। इस अवसर पर चेतन अरोड़ा, अभिषेक कौशल, राजेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here