Sunday, November 1, 2026
Home Latest जी.एस.टी. का अगले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार भुगतेगी खामियाजा: दीपक नैय्यर

जी.एस.टी. का अगले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार भुगतेगी खामियाजा: दीपक नैय्यर

deepak-nayyar-politician-congress-againdt-GST-hoshiarpur-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी नेता दीपक नैय्यर ने बयान जारी करते हुए कहा कि जी.एस.टी. लागू होने के बाद से व्यापारियों में भय और संशय का माहौल व्याप्त है। मोदी सरकार ने आनन-फानन में वाह-वाही लूटने के चक्कर में जी.एस.टी. लागू तो कर दिया, परंतु न तो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही कोई नीति बनाई गई। जी.एस.टी. लागू करने से पहले व्यापारियों को जी.एस.टी.के अनुकूल बनाने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए था। जिससे कि उनको अब आने वाली मुश्किलों का सामना न करना पड़ता। व्यापारियों को यह मालूम नहीं हो रहा कि कौन सी मद कौन से शीर्षक के अंर्तगत आनी है और उस पर कितना प्रतिशत जी.एस.टी. लगना है। ऑन लाइन सिस्टम पर लॉग इन करना ही असंभव है। जिससे कम्प्यूटरिकृत बिल काटना नामुमकिन है। नरेंद्र मोदी देश को चीन के साथ युद्ध जैसी

Advertisements

परिस्थिति और जी.एस.टी. के भंवर में छोडक़र खुद इजराइल घुमने चले गए हैं। जिस तरह नोटबंदी के तुरंत बाद जापान यात्रा पर चले गए थे। नैय्यर ने कहा कि इस मौजूदा केंद्र सरकार को न तो खुद पता है और नही इसके मंत्रियों को कोई जानकारी है कि जी.एस.टी. के दुष्प्रभावों से कैसे निपटा जाए तथा न ही इसके लिए कोई योजना ही बनाई गई। इन सभी गल्त फैसलों का नतीजा केंद्र सरकार को 2019 आने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here