होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला स्वर्णकार संघ होशियारपुर की एक बैठक सर्राफा बाजार में विजय कुमार बग्गा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संघ के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से विजय कुमार बग्गा को सरपरस्त, प्रदीप हांडा को प्रधान, प्रेम नाथ को उपप्रधान सुशील कुमार पपु को महासचिव, गौरव जोहरी को सहसचिव, बलराज कपूर को कैशियर बनाया गया और कार्यकारिणी में संजीव सहदेव, विजय कुमार, सरवन कुमार, विनोद कुमार बिल्ला, लक्की सहगल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।