गांव नौशहरा पत्तन के यूथ व एन.आर.आई. करवा रहे हैं जरुरतमंद मरीजों का मुफ्त ईलाज

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। गांव नौशहरा पत्तन के यूथ व एन.आर.आई. संयुक्त तौर पर जरूरतमंद गरीब बीमारियों से पीडि़त लोगों का ईलाज करवा रहे है। वह धर्म व जात-पात से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा कर रहे है। जानकारी देते हुए जपप्रीत सिंह जप ने बताया कि पॉवरकॉम के कार्यालय में रोशन लाल मोहल्ला ऋषि नगर मुकेरियां रोजाना 100 रुपए दिहाड़ी पर सफाई का काम करता है व शाम को रेहड़ी लगाता है। उसके हिप जोईन्ट में समस्या आने पर चलना भी मुशकिल हो गया था। जहां वह रहता व जहां काम करता है। वहां से उसे मदद न मिलने के बाद वह नौशहरा पत्तन के यूथ व एन.आर.आई के संपर्क में आया।

Advertisements

उन्होंने 1 लाख रूपए से एस.जी.एल अस्पताल जालंधर से रोशन लाल के नए हिप जोईन्ट डलवाए। जिस के बाद वह बिलकुल तंदरुस्त है। इस के अतिरिक्त अपने गांव के बचित्र सिंह जो ड्राईवर है की पत्नी का रसोलियो का ऑपरेशन होना था। आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण वह ईलाज के लिए असमर्थ थे। गुरदासपुर अस्पताल में 45 हजार रुपए देकर उसका ऑप्रेशन करवाया। अब वह महिला बिलकुल स्वस्थय है।

यह मानव सेवा के लिए एन.आर.आई.जतिंदर सिंह यूएसए, सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह नीनी, लाजवंत सिंह, परमवीर सिंह व जपप्रीत सिंह जप (पंजाब पुलिस) राकेश कुमार, मनदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, हरवीर सिंह, परमिंदर सिंह रिंकू, जसप्रीत सिंह, निक्का सैनी आदि युवाओं ने योगदान डाला। वह हर वक्त समाज सेवा के कार्य के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here