केंद्र की आयुष्मान योजना को जल्द लागू करे पंजाब सरकार: अनिल

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा की ओर से विशेष बैठक आयोजित। बैठक दौरान भाजपा मंडल सदस्यों ने हिस्सा लेते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी जन हितैषी स्कीमों पर विचार चर्चा की। इस दौरान विशेष तौर पर उपस्थित मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा ने केंद्र सरकार की ओर से जारी आयुष्मान स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार जानबूझ कर इस स्कीम को लागू नहीं कर रही है।

Advertisements

लोगों की सहूलत के लिए सरकार को जल्द से जल्द इस स्कीम को शुरू करवाना चाहिए। जिससे राज्य के लाखों ज़रूरतमंद लोगों को मैडीकल की सुविधा का लाभ मिल सके। लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार इसके लिए गंभीर नजऱ नहीं आ रही है इस दौरान समूह भाजपा सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार को राजनीती से प्रेरित हो कर लोगों के हकों को छीनने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके राजन सोंधी, संदीप खन्ना, करन कपूर, चरणजीत हरसीपिंड, कुलतार मिआणी, पदम् बेदी, सुखविंदर सिंह, जसवंत सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here