Thursday, October 22, 2026
Home Himachal न्यू ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने चीफ इंजी. ब्यास को सौंपा मांग पत्र

न्यू ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने चीफ इंजी. ब्यास को सौंपा मांग पत्र

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। न्यू ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान विजय ठाकुर की अगवाई में चीफ इंजीनियर ब्यास बाँध को माँग पत्र दिया जिसमें उन्हों ने चीफ इंजीनियर ब्यास बाँध को अपनी मुख्य मांगों से अवगत करवाया कि रणजीत सागर डैम से बदल कर आए क्लास-3 व क्लास-4 कर्मचारियों को जी.पी.एफ स्टेटमेंट सही और जल्द मंगवाई जाए और जी.पी.एफ स्टेटमेंट समय पर लाने के लिए के लिए एक अधिकारी नियुक्त्त किया जाए ताकी कर्मचारियों को स्टेटमेंट समय मिल सके ढ्ढ बी.बी.एम.बी. के समूह कर्मचारियों को 23 वर्ष इन्क्रीमेंट के लिए सरकारी आदेश अनुसार 2011 से सेल्फ डिक्लेरेशन लिया जाए।

Advertisements

रणजीत सागर डैम से आए कर्मचारियों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार 4-4 स्पैशल इंक्रीमेंट लगाकर पे-फाईड की जाए। बी.बी.एम.बी. तलवाड़ा में बी.बी.एम.बी. स्टेट कोटे के खाली पड़े पदों पर योग्य कर्मचारियों को सेनियोरिटी-कम-मेरिट के आधार पर जल्द भरा जाए। बी.बी.एम.बी. कॉलोनी में काफी देर से सडक़ों की मुरम्मत नहीं की गई है उन्हें जल्द बनवाया जाए ढ्ढ बी.बी.एम.बी. कर्मचारियों के सेवा मुक्त होने के बाद पैंशन में आई.आर. कैल्कूलेट की जाए। बी.बी.एम.बी. में खाली पड़े मकानों को सरकारी कर्मचारियों को अप्पर तथा लोअर मकान अलॉट किए जाए ताकि मकान खऱाब न हो और कर्मचारियों को सहुलत मिल सके। बी.बी.एम.बी. अस्पताल में एक आई.सी. तैयार करवाया जाए, गाईनी आप्रेशन थिएटर उपलब्ध करवाए जाए और आप्रेशन थिएटर को अपग्रेड किया जाए और अस्पताल में ऑक्सीजन एवं सभी दवाईयां उपलब्ध करवाई जाए।

जी एवं जो प्राइवेट कमरे अस्पताल में बने है सभी कर्मचारियों को दिए जाए। बी.बी.एम.बी. में आये दिन आवारा पशुओं के कारण सडक़ों पर एक्सीडेंट हो रहे है इसलिए आवारा पशुओं की कोई वयवस्था की जाए। बी.बी.एम.बी. कॉलोनी में नर्सरी में जो पार्क तैयार किया जा रहा है उसे जल्द पूरा करवाया जाए। बी.बी.एम.बी. में नंगल की तरह इंडोर स्टेडियम बनवाया जाए और वह स्टेडियम स्टाफ़ क्लब के पास तैयार किया जाए क्योंकि कॉलोनी में कर्मचारियों के बच्चे और वह खुद नर्सरी ग्राउंड में खेलते है और वह स्टेडियम सभी कालोनियों के सैंटर में आएगा जिसका सभी को लाभ मिलेगा। नर्सरी ग्राउंड में चारों और वाल्किंग कोंसरीट ट्रैक बनवाया जाए।

बी.बी.एम.बी. में मकानों की वाइट वाश नहीं हो रही है उसे जल्द करवाया जाए जी और कॉलोनी की गलियों और छत्तों की मुरम्मत करवाई जाए ताकि बरसात के मौसम में घरों में पानी ना आए ढ्ढ बिजली के बिल ऑनलाइन जमा करवाने की व्यवस्था करवाई जाए और बिजली के बिल जमा करवाने वाली शैड में बजुर्ग लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था करवाई जाए। दफ्तरों के सभी स्टाफ को पूरा फर्नीचर मुहैय्या करवाया जाए। बी.बी.एम.बी. कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों का बैकलॉग पूरा किया जाए तांकि कॉलोनी में साफ़ -सफाई का प्रबंध सही रहे और बी.बी.एम.बी. ने जिन कर्मचारियों को कांटै्रक्ट के आधार पर रखा है उन्हें जल्द रैगुलर करवाया जाए। इस मीटिंग में न्यू जोईन्ट एक्शन कमेटी के हुस्न लाल, परमिंदर सिंह, बच्चू सिंह भगौर, सुरिन्द्र कुमार, महिंदर ठाकुर, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, दरबारा सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here