Saturday, October 24, 2026
Home Sports बास्केटबाल मुकाबलों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों...

बास्केटबाल मुकाबलों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल टांडा में हुए समागम दौरान जिला खेलों में उप विजेता रही स्कूल बास्केटबाल टीम को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। खेल विभाग की ओर से तंदरुस्त पंजाब मुहिम के तहत करवाए गए जिला स्तरीय मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग की बास्केटबाल टीम ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।

Advertisements

प्रिंसिपल दविंदर कलसी ने जिला उप विजेता तीन के खिलाड़ी अरुणदीप, हर्षदीप सिंह, अरुणवीर, पंकज बद्धन, संदीप, सुमित, रोहित, रणजीत सिंह, सुमित को सम्मानित करते हुए ऊंचे मुकाम हासिल करने के लिए और भी सख्त मेहनत केने के लिए प्रेरित किया। लैक्चरार गुरचरण सिंह , इंदरजीत सिंह, प्रवीण सैनी, निरंजन सिंह, सुखजिंदर सिंह, अंजू अरोड़ा, सुनीत कुमारी, बलजीत कौर, सतपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, अमित बसी इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here