मानवता की सेवा को समर्पित संत निरंकारी मिशन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। संत निरंकारी मिशन मानवता की सेवा को समर्पित है। जब भी देश के किसी हिस्से में कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो उसके बचाव कार्य करने की सेवा में जुट जाते है। संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालु निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज और निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश कि आसूं तुम्हारे हों या मेरे हो आसूंओं की
परिभाषा एक ही है को लेकर निरंकारी सेवादल के सदस्य और संगतें सेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। इसी तरह ही पिछले दिनों में बारिश के कारण आई बाढ़ के दौरान बड़ौदरा और
दाहौद में स्थानीय निरंकारी सेवादल और चैरीटेबल फाउंडेशन के सदस्यों की तरफ से दिन रात एक करके वहां के स्थानीय लोगों की सेवा करके सहायता कर रहे है। इस मौके पर स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि संत निरंकारी मिशन हमेशा ही समाज सेवा के कार्यों के लिए तैयार रहता है, नर सेवा नारायण पूजा की भावना रखते हुए मिशन के सेवादार  सेवा करते है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह सेवा की भावना तभी संभव है जब सतगुरु की शरण में जाकर इस निरंकार प्रभु की जानकारी प्राप्त हो जाती है तब यह गुण उत्पन होने शुरू हो जाते है।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सोलन में एक इमारत के नीचे धसने पर निरंकारी मिशन के सेवादल और साध संगत ने बचाव कार्यों में भरपूर योगदान दिया था, जिसकी प्रशंसा प्रशासन ने भरपूर की। इसके अतिरिक्त नेपाल,उत्तराखंड, केरला में आई प्राकृतिक आपदाओं के समय निरंकारी श्रद्धालुओं ने अपना योगदान बचाव कार्य में दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here