Saturday, October 3, 2026
Home Education गणित मेले में नौवीं कक्षा के चंदू ने हासिल किया प्रथम स्थान

गणित मेले में नौवीं कक्षा के चंदू ने हासिल किया प्रथम स्थान

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों अधीन सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल टांडा (लडक़े) में गणित विषय से संबंधित मेला करवाया गया। जिसमे विद्यार्थियों ने गणित विषय से संबंधित अपने ज्ञान तथा रुचि का प्रदर्शन किया। प्रिंसीपल दविंदर कलसी के नेतृत्व में आयोजित इस मेले दौरान विद्यार्थियों ने गणित विषय से संबंधित वर्किंग मॉडल भी बनाए। प्रिंसिपल दविंदर कलसी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए वर्किंग मॉडल का निरीक्षण भी किया।

Advertisements

इस दौरान आयोजित मुकाबलों में नौवीं कक्षा का चंदू कुमार प्रथम स्थान पर रहा। दसवीं क्लास का जुगराज सिंह दुसरे स्थान पर व छठी कक्षा का जसकरण सिंह तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान सुखजीत सिंह, बलजीत कौर, अमित बसी, सतपाल सिंह, प्रवीण सैनी, विपुल सिंह मुल्तानी, नरिंदर कुमार, राज कुमार, सुनीत सरीन, मधु बाला, नीलम बाला, बलजिंदर सिंह, राकेश रोशन व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here