आसमान से फूलों की वर्षा करके किया विशाल नगर कीर्तन का स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री गुरू नानक देव जी के 550वें साला प्रकाश पर्व को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन जोकि गुरू साहिबान के जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान से सजाया गया का पूरे पंजाब में होते हुए कल होशियारपुर पहुँचने पर अलग-अलग स्थानों पर संगतों की तरफ से भव्य स्वागत किया गया।

Advertisements

होशियारपुर शहर से जेजों के द्वारा हिमाचल को प्रस्थान करते समय चग्गरां, चब्बेवाल, जैतपुर, माहिलपुर जगह-जगह संगतों के भारी एक्_ ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस क्षेत्र में सुबह तीन बजे के आस-पास नगर कीर्तन के पहुँचने पर संगत ने भारी उत्साह से गुरू महाराज के सामने हाजिरी लगाई।

– डा. राज ने संगतों को पौधे बांट कर मनाया गुरु जी का 550वां प्रकाश पर्व

चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार ने भी संगतों के साथ इस ऐतिहासिक नगर कीर्तन में हाजिऱी लगाई। जेजों में डा. राज की अगुवाई में उनके साथियों तथा भारी संख्या में पहुँची संगत का उत्साह देखते ही बनता था। डा. राज ने जेजों पहुँचने पर ड्रोन के द्वारा फूलों की वर्षा करवा कर अलग ढंग के साथ इस अलौकिक नगर कीर्तन का स्वागत किया। जेजों में इलाको के अलग-अलग संप्रदायों के संत-महापुरुषों और समूह साध-संगत ने इस दुर्लभ नगर कीर्तन को हिमाचल के लिए विदाई दी।

खऱाब मौसम और उम्मीद से ज्यादा संख्या में संगतों द्वारा नगर कीर्तन के दर्शन के लिए पहुँचने के कारण देरी के साथ चल रहे नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए संगतें घंटों सडक़ों पर इंतज़ार कर रही थी। जिनके लिए लंगर के भी इंतज़ाम किये गए थे। पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर हर गाँव में 550 पौधे लगाने की मुहिम भी आरंभ की गई है। कल के ख़ास मौके पर डा. राज ने इस मुहिम को भी आगे बढ़ाते हुए नगर कीर्तन को विदा करने के बाद डा. राज कुमार ने चब्बेवाल कांग्रेस कार्यालय में संगतों को पौधे बाँटे।

उन्होंने कहा कि इस आलौकिक नगर कीर्तन का हिस्सा बनने की याद के तौर पर यह पौधे लगाकर पीढिय़ों तक इस अनुभव को जीवित रखा जा सकता है। डा. राज ने कहा कि प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव जी ने समानता, भाईचारे, एकता, प्रेम और एक ईश्वर की ज्योति का संदेश दिया। उनके उपदेशों पर चलकर हम एक बेहतर मनुष्य बन सकते हैं और एक बेहतर समाज की संरचना कर सकते हैं।

इस मौके पर डा. राज के साथ चेयरमैन महिंद्र पाल, बाबा कुलवंत राम भरो मजारा, संत जसविन्दर पालकियाँ, संत शीतल दास, उपप्रधान देश राज डेरा गोबिन्दपुरा फगवाड़ा, संत बीबी मीना देवी रतनपुरी जेजों-दोआबा, संत टहल दास, संत सतनाम सिंह, बाबा बेला राम, संत बाबा करतार दास टूटो मजारा, बाबा हरी डेरा माहिलपुर के अलावा प्रवीण सोनी, नंबरदार रछपाल सिंह पाली गाँव बद्दोवाल, नवजोत सिंह बैंस, प्रवीण लखाड़ा, रत्न चंद, रेंनू बाला, कुलविन्दर कौर, ममता, बी.डी. शर्मा, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here