रमन ने कांग्रेस अध्यक्षा से की मांग, जिला कांग्रेस कमेटियों में महिलाओं को किया जाए नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमन कपूर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी से पत्र लिखकर मांग की कि जिला कांग्रेस कमेटियों में महिला नेताओं को नियुक्त किया जाये। प्रधान रमन कपूर ने मांग की कि जिस प्रकार पंचायतों में, नगरपालिकाओं में, जि़ला परिषद में, नगर निगम में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है उसी प्रकार कांग्रेस संगठन में भी महिला नेताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाये।

Advertisements

महिला वर्करों को उचित सम्मान देने से कांग्रेस पार्टी और मज़बूत होगी। उन्होंने अपने पत्र में अध्यक्षा को जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब में जि़ला कांग्रेस कमेटियों में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व बिल्कुल नहीं दिया जा रहा। महिला कांग्रेंस वर्कर ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती हैं। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता घर के आंगन से पार्टी की नीतियों को गली मोहल्ले से प्रचार करके आगे बढ़ाती हैं और पार्टी मज़बूत होती है। इसलिए हर विधान सभा हल्के में जिस प्रकार जि़ला कांग्रेस में नियुक्तियां की जा रही हैं, विधान सभा हलका वाईज़ उनको उचित प्रतिनिधित्व दिया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here