रेखा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मोदी सरकार के धारा 370 खत्म करने के ऐतिहासिक फैसले से खुश होकर कई कांग्रेसी भाजपा में रहे है। जिनका भाजपा स्वागत करती है। उक्त विचार भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा देहाती मण्डल प्रधान अनिता कुमारी की प्रेरणा से कांग्रेसी नेत्री रेखा जहानखेलां ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Advertisements

इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना जेटली, महिला मोर्चा प्रभारी एवं पार्षद राकेश सूद, निक्की शर्मा ने पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा परिवार में शामिल होने पर रेखा ने कहा कि धारा 370 खत्म करके जम्मू काश्मीर को भारत का सही मायनों में अभिन्न हिस्सा बनाने का साहस सिर्फ मोदी जी किया है।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना जेटली ने करवाई भाजपा ज्वाइन

उनसे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है।वह पूरी तनदेही से पार्टी की बेहतरी के लिए काम करेगी। भाजपा में स्वागत करते हुए जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति सेठी ने कहा कि महिला शक्ति का भाजपा में पूर्ण विश्वास है। मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं से देश की मातृ शक्ति भरपूर लाभ ले रही है। इस मौके पर ऊषा भल्ला, सनीता दुआ, नरिन्द्र कौर, सविता सूद, कविता परमार ,रीना, आदर्श कपिला, दविन्द्र सूरी, मंजू सैनी, अर्चना जैन, नीति तलवाड़, त्रिशला शर्मा, कविता जोशी, अमरजीत रमन, रजनी, अशुमा आनंद आदि उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here