Saturday, October 24, 2026
Home Latest जिला कांग्रेस कार्यालय में डा. नंदा फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

जिला कांग्रेस कार्यालय में डा. नंदा फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय माहिलपुर अड्डा होशियारपुर में आयोजित किए जाने वाले समारोह में जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा विशेष तौर से पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी ने बताया कि डा. नंदा सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और आजादी की खुशियां मनाएं। इस मौके पर महासचिव रजनीश टंडन, युवा अध्यक्ष नवप्रीत रैहल, प्यारा लाल सैनी आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here