Thursday, October 8, 2026
Home Crime देनोवाल खुर्द निवासी जसवीर कौर 58 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार

देनोवाल खुर्द निवासी जसवीर कौर 58 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। थाना गढ़शंकर प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एस.आई. बलविंदर सिंह थाना गढ़शंकर की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा गश्त दौरान नाकाबंदी पुल नहर इब्राहिमपुर से जसवीर कौर पत्नी अमरीक राम निवासी देनोवाल खुर्द जिला होशियारपुर की तलाशी लेने पर उससे 58 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया।

Advertisements

जिसको गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी के अनुसार जसवीर कौर पिछले 10 सालों से नशे का कारोबार कर रही है जिसपर पहले भी 9 मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपी जसवीर कौर से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here